लखीमपुर खीरी: जहरीले शव खाने से 25 गिद्धों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, वनमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में 25 गिद्धों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इन गिद्धों ने कुत्तों के शवों का भक्षण किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और एक-एक कर उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बताते चले की क्षेत्र में कुछ कुत्तों के शव पड़े थे, जिन्हें खाने के लिए गिद्धों का झुंड पहुंचा। शव खाने के कुछ ही देर बाद गिद्धों पर जहर का असर दिखने लगा और वे एक-एक करके जमीन पर गिरने लगे। देखते ही देखते इलाके में 25 गिद्धों की मौत हो गई, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत गिद्धों के शवों को कब्जे में लिया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गिद्धों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कुत्तों को जानबूझकर जहर दिया गया था या यह किसी बीमारी का परिणाम है।

इस बड़ी घटना पर प्रदेश के वनमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले को अत्यंत गंभीर बताया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पर्यावरण के लिए नेचुरल स्कैवेंजर यानी प्राकृतिक सफाईकर्मी माने जाने वाले गिद्धों की इतनी बड़ी संख्या में मौत पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बड़ा झटका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि कुत्तों के शवों में कीटनाशक या जहर था तो यह एक बड़ी लापरवाही है।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.