सिद्धार्थनगर: मोबाइल झपटमार गिरोह के 03 शातिर गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना सिद्धार्थनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

बीते 1 अप्रैल को नौगढ़-उसका बाजार रोड पर स्थित सावित्री हॉस्पिटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया था और फरार हो गए थे। इस संबंध में वादिनी की तहरीर पर थाना सिद्धार्थनगर में अज्ञात के विरुद्ध मु.अ.सं. 84/2026 धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर मय टीम ने पोखरभिटवा प्राइमरी स्कूल के पास से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों दुर्गेश उर्फ कृपाल लोधी पुत्र किशोरी प्रसाद (निवासी: सेमरनार, सिद्धार्थनगर)

राहुल गुप्ता पुत्र रामानन्द गुप्ता (निवासी: सेमरनार, सिद्धार्थनगर)

कृष्ण नरायण पाल पुत्र महेन्द्र पाल (निवासी: भीमापार, सिद्धार्थनगर)

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया है।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.