महराजगंज: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें, कटाई के वक्त फसलों पर मंडराया संकट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत दरहटा क्षेत्र में आज बुधवार को हुई अचानक बेमौसम बारिश ने अन्नदाताओं की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत दरहटा क्षेत्र में आज बुधवार को हुई अचानक बेमौसम बारिश ने अन्नदाताओं की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जब किसान अपनी खून-पसीने की कमाई (फसल) को समेटने की तैयारी में थे, तभी कुदरत के बदले मिजाज ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

स्थानीय किसानों रवीश, राहुल, संजय, कारण, सर्वजीत और अमरजीत ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि खेतों में फसलें पककर पूरी तरह तैयार खड़ी थीं। कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होनी थी, लेकिन अचानक हुई इस बारिश से फसलें भीग गई हैं। किसानों को डर है कि भीगने के कारण दानों की चमक फीकी पड़ जाएगी और गुणवत्ता खराब होने से उन्हें बाजार में सही दाम नहीं मिल पाएगा।

किसानों का कहना है कि साल भर की कड़ी मेहनत और लागत अब दांव पर लगी है। यदि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहा या बारिश तेज हुई, तो फसलें खेतों में ही सड़ सकती हैं। इससे उत्पादन में भारी गिरावट आएगी और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

फिलहाल, किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं और मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे हैं ताकि बची हुई फसल को सुरक्षित सुरक्षित खलिहानों तक पहुँचाया जा सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.