औरैया: ऐरवाकटरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऐरवाकटरा

औरैया जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐरवाकटरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐरवाकटरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में ऐरवाकटरा पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने ऐरवाकटरा-छिबरामऊ रोड पर स्थित ‘अपना ढाबा’ के पास घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितिन (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्र निरोत्तम राठौर, निवासी ज्यौना, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऐरवाकटरा में मु0अ0सं0 32/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था: BNS धाराएं: 137(2), 87, 64(1) धारा 3/4(1)

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Voice Of News 24