औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त महोबा से गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत औरैया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत औरैया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में औरैया कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को महोबा जनपद से गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर औरैया पुलिस ने जनपद महोबा के थाना श्रीनगर अंतर्गत कस्बा श्रीनगर में घेराबंदी कर दबिश दी। इस सफल कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अब्दुल सत्तार को दबोच लिया गया।

अभियुक्त का विवरण अब्दुल सत्तार पुत्र जमीर अहमदनिवासी: कस्बा खानपुर, थाना औरैया, जनपद औरैया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली औरैया में मु0अ0स0 221/2026 के अंतर्गत धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.