डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपनाया सख्त रुख,5 थाना प्रभारी लाइन हाजिर,बाराबंकी और जौनपुर के 2 क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश

ब्यूरो रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक महकमे में भूचाल ला दिया है। अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का सख्त एक्शन देखने को मिला है। उन्होंने लापरवाह थानेदार को लाइन हाजिर कर ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों के मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यहां जानें कार्रवाई का पूरा कारण 

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग सुधार को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में DGP ने साफ संदेश दिया। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और प्रोएक्टिव पुलिसिंग ही आगे का रास्ता है।

सबसे बड़ी कार्रवाई सड़क हादसों में सुधार न करने वाले 5 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर करने के रूप में सामने आई। इसके साथ ही बाराबंकी और जौनपुर के 2 क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

बैठक में आगामी पर्वों को देखते हुए सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने, आयोजकों से समन्वय और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

DGP ने जन शिकायत निस्तारण (IGRS) में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को खुद जनसुनवाई करने और त्वरित समाधान देने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, मीडिया समन्वय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर घटना की तथ्यात्मक और अपडेटेड जानकारी समय पर साझा की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी सही जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.