शोहरतगढ़: बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना, बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ के अंतर्गत आज बुधवार को कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्हिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ के अंतर्गत आज बुधवार को कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चिल्हिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनेशपुर में ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शिक्षा की अलख जगाई।

मां सरस्वती के पूजन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीएसए शैलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जफर आलम, अबरार अली और खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, अतीउल्लाह एवं राम किशुन गुप्ता ने अतिथियों का बैज लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर बच्चों के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें नई पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल, कटर और रबर जैसी आवश्यक शैक्षिक सामग्रियां वितरित की गईं। सामग्री पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

संबोधन के दौरान बीएसए शैलेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे जीवन में उजाला लाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं:

बीईओ संजय कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए छात्रों को ऊंचे सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों को भी पूरी निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान जफर आलम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।

इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला समन्वयक अमित कुमार शुक्ला, एआरपी आनंद कुमार, प्रवीण यादव, रॉबिन, मोहम्मद नैय्यर सिद्दीकी, दिनेश कुमार, प्रधानाध्यापक अतीउल्लाह, रामकिशन गुप्ता, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बालचन्द, घनश्याम शुक्ला, अर्पित पटेल, अमित श्रीवास्तव, विजय बहादुर, रीता देवी, आलोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.