बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, गूगल मीट के जरिए अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले की गंभीरता को देखते हुए गूगल मीट के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले हर प्रकरण पर समयबद्ध और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

सुनवाई के दौरान आए राजस्व (जमीन) से संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने विशेष कार्ययोजना के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की जाएं।

टीमें विवादित स्थलों का मौका-मुआयना कर निष्पक्ष जांच करें।

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

एसपी विकास कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। यह जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की जनता के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य स्टाफ और बड़ी संख्या में अपनी फरियाद लेकर आए ग्रामीण व नगरवासी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.