अपना दल (एस) बुलंदशहर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अपना दल एस के सिटी सेंटर स्थित जिला पंचायत मॉल कार्यालय पर संगठन की एक महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अपना दल एस के सिटी सेंटर स्थित जिला पंचायत मॉल कार्यालय पर संगठन की एक महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव खालिक अंसारी के कुशल संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।


कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति: राजकुमार भुर्जी

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को ग्राम स्तर तक और अधिक प्रभावशाली बनाने पर विशेष जोर दिया।

जन समस्याओं के समाधान का निर्देश

बैठक में निर्णय लिया गया कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर पैरवी करेंगे। आगामी स्थानीय कार्यक्रमों और रैलियों की तैयारी के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, प्रेम बैरागी, पुरुषोत्तम सैन, भगवत जाटव, आशुतोष मीणा, हाजी सबील अंसारी, मोहित शर्मा, श्यौराज गौतम, मुन्ना अहमद अल्वी, मोहम्मद असलम, प्रतीक भारद्वाज, अंकुर पाल, डॉ. राम सिंह, हामिद अली सैफी, सतीश लोधी सहित भारी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.