गोरखपुर में लड़की से छेड़खानी, शिकायत लेकर लड़के के घर पहुंची मां,बाप-बेटे ने की पिटाई,महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने वाले दावों को खुली चुनौती देता ये घटनाक्रम

राजघाट (गोरखपुर)

गोरखपुर जिले में लड़की से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ेनें का गंभीर मामला सामने आया है। उक्त घटना का विरोध करने पर बाप-बेटे ने कर दी की पिटाई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

 

गोरखपुर में एक लड़की से छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े फाड़े गए। जब उसकी मां ने शिकायत की, तो आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर महिला और बेटी पर हमला किया और उन्हें पीटा। महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 संवाददाता के अनुसार, राजघाट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती है। उनकी 17 साल की बेटी कई दिनों से घर में ही बैठी रहती थी और किसी से बात भी नहीं करती थी।

जब महिला ने बेटी से कारण पूछा, तो उसने बताया कि जब भी वह घर से बाहर निकलती है, तब निखिल जायसवाल उसे छेड़ता है। वह रोक-टोक कर अश्लील हरकत करता है और बार-बार जबरन उसका मोबाइल नंबर मांगता है। यह कहते हुए वह रोने लगी।

इस वजह से बेटी घर से बाहर नहीं निकल रही थी। रविवार को महिला बेटी को लेकर निखिल जायसवाल के घर गई और वहां उसके पिता, अखिलेश जायसवाल को अपने बेटे की करतूत के बारे में बताया। महिला ने कहा कि उनका बेटा निखिल रोज मेरी बेटी को परेशान करता है, इसलिए वह बाहर नहीं जा पा रही।

यह सुनकर अखिलेश जायसवाल महिला पर नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। तभी उनका बेटा निखिल भी आ गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर महिला और उसकी बेटी पर लात-घूसों से हमला किया। निखिल ने बेटी के बाल पकड़कर उसे पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

महिला और बेटी की चीख सुनकर आस-पास के लोग जुट गए और बीच-बचाव किया। इस दौरान अखिलेश और निखिल ने जान से मारने की धमकी दी और महिला को घर से भगा दिया। घटना के बाद महिला और उसका परिवार पूरी तरह दहशत में है। महिला ने आरोप लगाया कि ये लोग भविष्य में और बड़ी घटना कर सकते हैं।

पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मिया बाजार उत्तरी फाटक निवासी निखिल जायसवाल और उनके पिता अखिलेश जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.