सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डीएम का औचक निरीक्षण, खाली ओपीडी देख भड़के जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अज रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अज रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर पसरी अव्यवस्था और मरीजों की अनुपस्थिति देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

डीएम ने विकासखंड उसका क्षेत्र के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सनई और नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तब हैरान रह गए जब दोनों ही केंद्रों पर ओपीडी (OPD) लगभग खाली पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की इस घोर लापरवाही पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ओपीडी का खाली होना जमीनी स्तर पर आरोग्य मेले के कमजोर प्रचार-प्रसार और विभाग की निष्क्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, आरोग्य मेले का उद्देश्य गरीब और ग्रामीण तबके को घर के पास निःशुल्क इलाज मुहैया कराना है, लेकिन विभाग की लापरवाही से जनता तक इस योजना का लाभ नहीं पहुँच पा रहा है।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि आरोग्य मेले को प्रभावी बनाने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी, तो यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी और इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता, पंजीकरण प्रक्रिया, साफ-सफाई और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति को भी परखा। उन्होंने भविष्य में ओपीडी संख्या बढ़ाने हेतु एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। डीएम ने दो टूक कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.