महराजगंज: कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पंकज चौधरी; योग और ‘चाय पर चर्चा’ से भरी संगठन में नई ऊर्जा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम कर संगठन की मजबूती का नया उदाहरण पेश किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम कर संगठन की मजबूती का नया उदाहरण पेश किया। सदर विधानसभा के पकड़ी स्थित बाला जी महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण अभियान के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच समय बिताकर सीधे संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाया।

योग के साथ हुई सुबह की शुरुआत

रविवार प्रातः प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक योग किया। इस दौरान उन्होंने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान बताते हुए इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया। योग सत्र के बाद पंकज चौधरी ने ‘चाय पर चर्चा’ के माध्यम से अनौपचारिक माहौल में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जमीनी चुनौतियों को समझा और आगामी योजनाओं पर विस्तृत विमर्श किया।

बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

कार्यक्रम संयोजक बबलू यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का रात्रि विश्राम कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास भरने के उद्देश्य से था। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।

विधायक जयमंगल कन्नौजिया और जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित अन्य नेताओं ने इस प्रवास को प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और संगठनात्मक एकता को नई ताकत मिली है। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल जायसवाल और अरुणेश शुक्ला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.