गोरखपुर: शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग, कई किसानों की फसल खाक

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा में रविवार शाम करीब 5 बजे आग लगने से भारी तबाही हुई। बताया जा रहा है

गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा में रविवार शाम करीब 5 बजे आग लगने से भारी तबाही हुई। बताया जा रहा है कि घघसरा गांव के पास शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक उठी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से लगभग 8 से 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

बढ़ती लपटों से मचा हड़कंप

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे पड़ोसी गांव दरुवा की ओर बढ़ने लगीं, जिससे वहां भी फसलों को आंशिक नुकसान पहुँचा। घटना के बाद खेतों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। गनीमत रही कि हवा की गति धीमी थी; ग्रामीणों का कहना है कि यदि हवा तेज होती तो लगभग 80 से 90 बीघा फसल तबाह हो सकती थी।

दमकल विभाग ने पाया काबू

सूचना मिलते ही नगर पंचायत घघसरा की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पाया। इस अग्निकांड में दयाशंकर, युधिष्ठिर, रविंद्र, ज्ञान सिंह, अमित सिंह समेत कई किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे और रविंद्र तिवारी ने मौके पर पहुँचकर हालातों का जायजा लिया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित सर्वे कराकर आर्थिक मुआवजे की मांग की है ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.