औरैया
औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो शनिवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप और पुलिस से नोकझोंक
परिजनों के अनुसार, सुमित शनिवार को गांव के एक साथी के साथ गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मोबाइल पर घंटी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंचे कोतवाल मुकेश बाबू चौहान को परिजनों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। काफी देर तक चली तीखी नोकझोंक के बाद, पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
शोक में डूबा परिवार
मृतक सुमित के पिता जगदीश चंद्र मूल रूप से ठठिया (कोलेपुर्वा) के निवासी हैं और वर्तमान में कीरतपुर में रह रहे थे। पांच भाइयों में चौथे नंबर के सुमित की मौत से मां कल्पना देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा, फिलहाल मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है।
औरैया : लहलहाती फसलों में झलक रही थी किसानों की कड़ी मेहनत,आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मेहनत पर फेरा पानी, किसान बेहद ही परेशान
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 5, 2026























