बुलन्दशहर: ‘जलज ऊर्जा प्रदर्शनी’ के जरिए गांव-गांव गूंज रहा गंगा स्वच्छता का संदेश

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के भारतीय वन्य जीव संस्थान की ‘जलज परियोजना’ के अंतर्गत गंगा प्रहरी टीम द्वारा डिबाई क्षेत्र में गंगा की निर्मलता और अविरलता को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के भारतीय वन्य जीव संस्थान की ‘जलज परियोजना’ के अंतर्गत गंगा प्रहरी टीम द्वारा डिबाई क्षेत्र में गंगा की निर्मलता और अविरलता को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा आयोजित की जा रही ‘जलज ऊर्जा प्रदर्शनी’ ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

प्लास्टिक मुक्त गंगा पर विशेष जोर

अभियान के दौरान गंगा प्रहरियों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक के घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराया। टीम ने जोर देकर कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन की आधारशिला है। गंगा प्रहरी निखिल कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गंगा किनारे या पूजा-पाठ में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और केवल प्राकृतिक व जैविक वस्तुओं को ही अपनाएं।

ग्रामीणों ने लिया गंगा संरक्षण का संकल्प

इस प्रदर्शनी को स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। टीम की बातों से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने गंगा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस सकारात्मक पहल से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई चेतना जागृत हो रही है।

इस अवसर पर गंगा प्रहरी कृष्ण कुमार, लोकेश केवट, लोकेश गौतम, आशू यादव और लोकेश माथुर सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.