औरैया: कुदरकोट में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती, समाज को एकजुट होने का आह्वान

कुदरकोट

औरैया जनपद की बिधूना तहसील के अंतर्गत कुदरकोट में आज रविवार को महर्षि कश्यप जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की बिधूना तहसील के अंतर्गत कुदरकोट में आज रविवार को महर्षि कश्यप जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिधूना के पूर्व चेयरमैन अमित कुमार लल्लू बाथम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के सृजनकर्ता हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना ही समाज के लिए सच्ची प्रेरणा है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे महर्षि कश्यप के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और शिक्षा व एकता के मार्ग पर आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. राजपाल कश्यप, नीरज कश्यप, विजय कश्यप, अवनीश कश्यप, योगेंद्र कश्यप और शरद कश्यप मौजूद रहे। इनके अलावा चंद्रशेखर फौजी, संजय प्रधान, वेचे लाल (पूर्व प्रधान), राजेंद्र प्रसाद (प्रधान) और निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने भी अपने विचार रखे।

जयंती समारोह के दौरान कुदरकोट और आसपास के क्षेत्रों से आए कश्यप समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। इस अवसर पर लोकेंद्र सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.