बलिया पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस आए 30 हजार रुपये

बलिया

बलिया जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार थाना पुलिस ने एक पीड़ित को उसकी ठगी गई पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार थाना पुलिस ने एक पीड़ित को उसकी ठगी गई पूरी धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

ग्राम गड़वार निवासी मनीष कुमार पुत्र अमीचन्द्र के साथ बीती 2 सितंबर 2025 को साइबर धोखाधड़ी हुई थी। जालसाजों ने फर्जी तरीके से उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कुल 30,011.18 रुपये पार कर दिए थे। ठगी का अहसास होने पर मनीष ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर-1930 और गड़वार थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर सेल) श्री कृपा शंकर के दिशा-निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो. उस्मान व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। तकनीकी साक्ष्यों और विधिक कार्यवाही के माध्यम से मामले की पैरवी की गई।

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप, आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की पूरी धनराशि (30,011.18 रुपये) शिकायतकर्ता मनीष कुमार के खाते में वापस करा दी गई।

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर मनीष कुमार ने बलिया पुलिस और गड़वार थाना टीम की कार्यप्रणाली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते की गई शिकायत और पुलिस की सक्रियता से ही यह संभव हो पाया है।

 

Voice Of News 24