बुलंदशहर में किसानों पर कहर बनी बारिश,ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी मुसीबत

डिबाई / दानपुर ( बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के दानपुर व डिबाई क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और फसलों को भारी नुक़सान पहुंचाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर के दानपुर व डिबाई ब्लॉक की न्याय पंचायतों में आज मौसम खराब होने के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।

अचानक गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। विशेष रूप से गेहूं की फसल पर इसका अधिक असर देखा गया, जहां कई खेतों में फसल गिर गई, वहीं कटाई का कार्य भी पूरी तरह से ठप हो गया। खेतों में पड़ी फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब होने की भी आशंका बढ़ गई है।

किसानों का कहना है कि वे पहले ही मौसम की मार झेल रहे थे, ऐसे में ओलावृष्टि ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। फसल तैयार होने के समय इस प्रकार की बारिश और ओले गिरने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

इस दौरान प्रभावित किसानों में देवेंद्र सिंह, मोहित कुमार, नीरज कुमार, मुकेश लोधी, पंकज राघव, विनय शर्मा, विनीत शर्मा सहित कई अन्य किसान शामिल हैं, जिन्होंने नुक़सान की जानकारी दी।

ग्रामीण किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

किसानों का कहना है कि यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है, जिससे उनकी आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.