बुलंदशहर: तहसील सभागार में गूँजी जनसमस्याएं, एडीएम और एसडीएम ने सुनीं शिकायतें, निस्तारण में देरी पर जताई नाराजगी

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए आज शनिवार को तहसील सभागार अनूपशहर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए आज शनिवार को तहसील सभागार अनूपशहर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में तहसील स्तरीय अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।

34 शिकायतों में से मौके पर मात्र एक का निस्तारण

समाधान दिवस के दौरान कुल 34 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जो राजस्व, विद्युत, पुलिस, सिंचाई, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, ब्लॉक, आपूर्ति और समाज कल्याण जैसे विभिन्न विभागों से संबंधित थे। हालांकि, निस्तारण की रफ्तार धीमी रही और मौके पर मात्र 1 समस्या का ही समाधान हो सका। शेष 33 शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए एडीएम ने सख्त लहजे में शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों को एडीएम की कड़ी हिदायत

एडीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि शिकायतों को लंबित रखना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करें और सुनिश्चित करें कि फरियादी को दोबारा उसी समस्या के लिए भटकना न पड़े।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका गोयल, एसपीआरए डॉ. तेजवीर सिंह, और सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार खुशबू सिंह, पालिका ईओ गार्गी त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार और अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.