महराजगंज: मेधावियों और खिलाड़ियों ने बैरवा भरपूरवां में बिखेरी चमक, आई.एच. इंटरमीडिएट कॉलेज में भव्य सम्मान समारोह

बैरवा भरपूरवां

महराजगंज जनपद में प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, बस उसे सही मंच मिलने की जरूरत है। कुछ ऐसा ही नजारा आज आई.एच. इंटरमीडिएट कॉलेज, बैरवा जंगल में देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद में प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, बस उसे सही मंच मिलने की जरूरत है। कुछ ऐसा ही नजारा आज आई.एच. इंटरमीडिएट कॉलेज, बैरवा जंगल में देखने को मिला, जहाँ विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी अड्डा बाजार विकास गौंड और कांस्टेबल प्रीत यादव की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार युनुस खान भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया और संयुक्त रूप से बच्चों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हाईस्कूल टॉपर्स का दबदबा: नुसरत खातून ने मारी बाजी

सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को फैन और दीवाल घड़ी देकर प्रोत्साहित किया गया। टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही.

प्रथम: नुसरत खातून (90%) – विद्यालय का नाम रोशन किया।

द्वितीय: अमित गुप्ता (88.7%)

तृतीय: साफिया खातून (87%)

इसके साथ ही रुखसार खातून, रेहाना खातून, साधना चौरसिया और आकाश कुमार ने भी टॉप-7 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

खेल के मैदान में ‘विशाल सेना’ का जलवा

शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता टीमों को आकर्षक शील्ड देकर सम्मानित किया गया:

विशाल यादव (कैप्टन) और महफूज आलम (वाइस कैप्टन) की टीम विजेता रही। इरफान को ‘बेस्ट बैटर’ और प्रभात कुमार को ‘बेस्ट बॉलर’ का खिताब मिला।

जीसान और मु. साद की टीम प्रथम रही, जबकि अफसर को बेस्ट रेडर चुना गया।

खो-खो व वॉलीबॉल: बालिकाओं में समरीन की टीम और बालकों में वसीम खान की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

पुरस्कार वितरण के दौरान सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिली। काजल के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कुलसुम खान और खुशी-अस्मिता की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन कर क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। मेधावियों को डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने कहा कि ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना ही हमारे विद्यालय का मुख्य संकल्प है। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.