बलरामपुर: हर बच्चा, हर दिन स्कूल विधायक और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य आगाज़

बलरामपुर

शिक्षा की अलख जगाने और जनपद के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से आज बलरामपुर में स्कूल चलो अभियान 2026 का शंखनाद किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शिक्षा की अलख जगाने और जनपद के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से आज बलरामपुर में स्कूल चलो अभियान 2026 का शंखनाद किया गया। शिक्षा की ओर बढ़ते कदम के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।

आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बड़ा परेड ग्राउंड (बलरामपुर महोत्सव स्थल) में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सदर पलटू राम, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने संयुक्त रूप से’स्कूल चलो अभियान एवं ‘बालवाटिका जागरूकता वाहन रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नन्हे कदम, बड़ी मंजिल: 3 से 5 वर्ष के बच्चों पर विशेष जोर

इस अभियान का मुख्य केंद्र बिंदु 3 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के नौनिहाल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा:

शिक्षा ही एक सशक्त और समृद्ध समाज की असली नींव है। हमारा लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। विशेषकर बालवाटिका के माध्यम से छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना और उनके अभिभावकों को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है।

रैली के माध्यम से पूरे जनपद में हर बच्चा हर दिन स्कूल” का नारा गूँजा। इस वाहन रैली का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अभिभावकों को यह समझाना है कि उनके बच्चों का स्कूल जाना क्यों अनिवार्य है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के अभियानों से स्कूलों में नामांकन की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के तमाम खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शिक्षा के इस महाकुंभ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.