बलरामपुर: जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, सम्पूर्ण समाधान दिवस में जल्द निस्तारण के निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आज तहसील सदर बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आज तहसील सदर बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय ने खुद मोर्चा संभालते हुए दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण (मार्ग अवरोध), पारिवारिक कलह, पट्टा आवंटन में देरी और पुलिस प्रशासन से संबंधित मुद्दे छाए रहे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों से बात की और उनके प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

अधिकारियों को सख्त निर्देश मौके पर जाकर करें स्थलीय जांच

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश जारी किए शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े जटिल मामलों के लिए अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि उच्चस्तरीय मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समय से प्रेषित की जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष विश्लेषण करें। उन्होंने कहा, किसी भी पीड़ित को एक ही काम के लिए बार-बार थाने या तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। हर शिकायत का समाधान पारदर्शी और प्रभावी होना चाहिए।

समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री सहित राजस्व, विकास और पुलिस विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद जताई जा रही है कि लंबित मामलों में तेजी आएगी।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.