बिजनौर: मंडावली में ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण भिड़ंत, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

बिजनौर

बिजनौर जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र अंतर्गत भागूवाला गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के मंडावली थाना क्षेत्र अंतर्गत भागूवाला गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नायरा पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:10 बजे हुआ। ट्रक संख्या (UP 21AT8685) नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रहा था, जिसे संभल निवासी फारूक चला रहा था। तभी हरिद्वार की ओर से गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर (UP 20 CH 6590) ने उसे टक्कर मार दी।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.