बिजनौर: हाजीपुर के ‘छोटा हरिद्वार’ में चैती आठों मेले की तैयारियां जोरों पर, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बिजनौर

बिजनौर जनपद के ग्राम हाजीपुर में आगामी ऐतिहासिक चैती आठों मेले को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बिजनौर जनपद के ग्राम हाजीपुर में आगामी ऐतिहासिक चैती आठों मेले को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ की टीम ने धरातल पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। इस स्थान को जनमानस में ‘छोटा हरिद्वार’ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहाँ एक ही परिसर में सभी देवी-देवताओं की अद्भुत मूर्तियां स्थापित हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की हर मन्नत पूरी होती है, जिसके चलते लाखों की भीड़ उमड़ती है। मेले की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ दिखने वाली हिन्दू-मुस्लिम एकता है, जहाँ सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर इस उत्सव का आनंद लेते हैं। जो लोग किन्हीं कारणों से हरिद्वार नहीं जा पाते, वे यहाँ की चैती आठों नदी में स्नान कर खुद को धन्य मानते हैं।

हजारों की संख्या में दूर-दराज से आने वाले मेलार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन और आयोजक मुस्तैद हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.