IPL 2026: फिरोज शाह कोटला में दिल्ली की अग्निपरीक्षा, क्या मुंबई के विजय रथ को रोक पाएंगे पंत के शूरवीर?

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर है।आज शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर है।आज शनिवार को दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है। जहाँ घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में दोनों टीमों की साख दांव पर होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उनका टॉप ऑर्डर है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम का ऊपरी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। केएल राहुल, नितीश राणा और पथुम निस्संका सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, 22 वर्षीय युवा सनसनी समीर रिजवी ने ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में आकर नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी, लेकिन मुंबई के धारदार आक्रमण के सामने दिल्ली को एक ठोस शुरुआत की जरूरत होगी।

क्या पृथ्वी साव की वापसी होगी या अभिषेक पोरेल पर भरोसा बना रहेगा? यह टॉस के वक्त देखना दिलचस्प होगा।

मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति के बावजूद लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार की तिकड़ी ने शानदार अनुशासन दिखाया है। कुलदीप और अक्षर की स्पिन जोड़ी बीच के ओवरों में मुंबई के बल्लेबाजों पर लगाम कसने के लिए तैयार है।

मुंबई इंडियंस: 14 साल का सूखा खत्म, अब निशाने पर दिल्ली

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस इस बार बदले हुए तेवर में नजर आ रही है। कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज कर मुंबई ने अपने पहले मैच में हारने के 14 साल पुराने सिलसिले को तोड़ दिया है।

रोहित-रिकेल्टन की जुगलबंदी: रोहित शर्मा की 78 रनों की तूफानी पारी और रयान रिकेल्टन के 81 रनों ने मुंबई को एक आक्रामक शुरुआत दी है।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी दिल्ली के बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी। वहीं, शार्दुल ठाकुर का विकेट चटकाने का कौशल मुंबई को मजबूती दे रहा है।

मांसपेशियों में खिंचाव के चलते सूर्यकुमार यादव पिछले मैच में केवल ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेले थे। दिल्ली के खिलाफ वह पूरी भूमिका में होंगे या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

कोटला की पिच आमतौर पर स्पिनरों की मददगार मानी जाती है, लेकिन दोपहर का मैच होने के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दिल्ली के लिए रोहित, सूर्या और तिलक वर्मा जैसे धुरंधरों को रोकना एक बड़ी चुनौती होगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी/आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडेय, ट्रेंट बोल्ट।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.