बुलंदशहर: नाबालिग बेटी लापता, युवक पर अपहरण और जेवर चोरी का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने नोएडा में साथ काम करने वाले विकास नामक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से कीमती जेवर चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 31 मार्च को अपने बच्चों के साथ गांव आई हुई थीं। बुधवार दोपहर आरोपी विकास उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि जाते समय वे घर में रखा सोने का लॉकेट और चांदी की पाजेब भी ले गए हैं। मां ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.