हापुड़: करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाला शातिर अपराधी संदीप तोमर गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़ जनपद की पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाने वाले शातिर अपराधी संदीप तोमर को गिरफ्तार किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद की पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाने वाले शातिर अपराधी संदीप तोमर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर ‘सर्वश्री इंटरप्राइजेज’ नाम की फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करीब 15 करोड़ रुपये की चपत लगाने का गंभीर आरोप है।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ने केवल कागजों पर फर्म का पता दिखाकर फर्जीवाड़ा शुरू किया था। संदीप तोमर फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने के लिए बोगस बिल (जाली बिल) लेता और जारी करता था। वास्तव में कोई माल खरीदा या बेचा नहीं जाता था, बल्कि केवल दस्तावेजों में ही खरीद-बिक्री दिखाकर सरकारी खजाने में सेंध लगाई जा रही थी।

इस फर्जीवाड़े के जरिए आरोपी ने करोड़ों रुपये के राजस्व की हेराफेरी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अन्य संदिग्ध फर्मों की कुंडली खंगाली जा रही है।

 

Voice Of News 24