रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरल

रायबरेली

रायबरेली जनपद में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी कमी के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


रायबरेली जनपद में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी कमी के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर से लेकर कस्बों तक दुकानों और होटलों में धड़ल्ले से घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चाय के स्टालों, मिठाई की दुकानों और छोटे होटलों में सुरक्षा मानकों और सरकारी नियमों को ताक पर रखकर घरेलू सिलेंडरों पर खाना पकाया जा रहा है। नियमों के अनुसार, व्यवसायिक कार्यों के लिए नीले (कामर्शियल) सिलेंडर का ही उपयोग अनिवार्य है, लेकिन किल्लत और ऊंचे दामों के कारण दुकानदार घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं।

इस अवैध गतिविधि से न केवल राजस्व को चूना लग रहा है, बल्कि सुरक्षा का भी बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों और जागरूक संगठनों ने जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, गैस एजेंसियों की जांच करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24