बलरामपुर:हरैया पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत आयोजित की दौड़, छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का दिया मंत्र

हरैया

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज महमूद हसन इंटर कॉलेज में एक विशेष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज महमूद हसन इंटर कॉलेज में एक विशेष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थाना हरैया की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

दिनांक 24 मार्च 2026 को आयोजित इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना था। पुलिस टीम ने खेल के माध्यम से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास भरने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों और सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में जागरूक किया।

बलरामपुर पुलिस द्वारा जिले भर में इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन और छात्राओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Voice Of News 24