बरेली: बहेड़ी में अवैध ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का चाबुक, दो दर्जन से अधिक वाहन सीज

बरेली

बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। कस्बे के विभिन्न मार्गों पर बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी कस्बे में बिना नंबर और बिना वैध कागजातों के चल रहे ई-रिक्शा के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी ये चिंता का विषय बने हुए थे। इसी को गंभीरता से लेते हुए बहेड़ी पुलिस ने औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान जब पुलिस ने चालकों से पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज मांगे, तो कई चालक मौके पर कागज नहीं दिखा सके। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 से अधिक ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से रिक्शा चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण और नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24