महराजगंज
महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संतोष शर्मा से मुलाकात कर उन्हें सिसवा की समस्याओं से अवगत कराया और तहसील बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
संगठन के सिसवा नगर अध्यक्ष शिबू खान ने जिलाधिकारी को बताया कि सिसवा एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहाँ बड़ी संख्या में उद्यमी और व्यापारी कार्यरत हैं। तहसील न होने के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को राजस्व, न्यायालय और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरी तहसीलों में जाना पड़ता है। इससे न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
व्यापारियों ने तर्क दिया कि क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या और आर्थिक विस्तार को देखते हुए सिसवा को तहसील बनाना जनहित में अनिवार्य है। इससे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को याद दिलाया कि इस मांग के समर्थन में बीते 5 जनवरी को नगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखी थीं।
जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और इस मामले में शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान अश्वनी रौनियार, मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, मनीष रौनियार, दीपक जायसवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























