गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के कैंट पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के कैंट पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी आईएएस (IAS) अधिकारी बनकर न केवल एक परिवार को लाखों का चूना लगाया, बल्कि अपनी नई नवेली दुल्हन की जिंदगी भी बर्बाद करने की फिराक में था। पकड़ा गया अभियुक्त प्रीतम निषाद मूल रूप से इटावा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, प्रीतम निषाद ने खुद को असली आईएएस अधिकारी बताकर गोरखपुर में शादी की थी। शादी के नाम पर उसने लड़की वालों से करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पहले से ही कई शादियां कर चुका है और वह एक पेशेवर जालसाज है।
हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी अपनी इस नई दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह पूर्व में कितनी लड़कियों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























