औरैया: निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का एसपी अभिषेक भारती ने किया स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन के कार्यों का रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन के कार्यों का रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने स्थलीय निरीक्षण किया। थाना फफूँद क्षेत्रांतर्गत शेरपुर सरैया में चल रहे इस निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गुणवत्ता और मानक से समझौता नहीं: एसपी

निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक भारती के साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण की प्रगति, प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की सूक्ष्मता से जांच की। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और तय मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन का निर्माण पुलिस बल की कार्यक्षमता और सुविधाओं से जुड़ा विषय है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

एसपी ने निर्माण कार्य की गति पर असंतोष जताते हुए निर्देशित किया कि कार्य को युद्धस्तर पर चलाकर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक (RI) सहित पुलिस विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पूर्ण होने से जिले की पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था को एक नया और आधुनिक आधार मिलेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.