मां से नाराज युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की तत्परता से बची जान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत बड़हरा बरईपार गांव में एक 18 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत बड़हरा बरईपार गांव में एक 18 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि, समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से युवक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी से आहत होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की। बेटे की हरकत देख मां घबरा गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी व जयप्रकाश पासवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बंद कमरे का दरवाजा खुलवाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

 

Voice Of News 24