जोगिया
सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के उद्देश्य से विकासखंड जोगिया की ग्राम पंचायत बंगरा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के उद्देश्य से विकासखंड जोगिया की ग्राम पंचायत बंगरा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने जनता से सीधा संवाद किया, लेकिन विभिन्न विकास योजनाओं की कछुआ चाल देख उनका पारा चढ़ गया।
सीडीओ बलराम सिंह ने समीक्षा के दौरान पाया कि स्वयं सहायता समूह और आजीविका मिशन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति अत्यंत निराशाजनक है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि लखपति दीदी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक तत्काल पहुँचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए।
इसके अलावा, सीडीओ जल जीवन मिशन के कार्यों में हो रही देरी पर भी बेहद असंतुष्ट दिखे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिली, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए शैलेश कुमार ने स्मार्ट क्लास और निजी विद्यालयों में बेसिक शिक्षा परिषद के माध्यम से प्रवेश की जानकारी दी।
समाज कल्याण अधिकारी ने सामूहिक विवाह और वृद्धा पेंशन योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौके पर एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य, बीडीओ रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह सहित गौरव त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।
चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
कुशीनगर: पडरौना में हवा की टंकी फटने से भीषण हादसा, 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौतhttps://t.co/TnDIFK3BSg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 6, 2026






















