कुशीनगर: पडरौना में हवा की टंकी फटने से भीषण हादसा, 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

पडरौना

कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ठोरी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ठोरी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक धुलाई सेंटर और पंचर की दुकान पर हवा भरने वाली टंकी अचानक फटने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि युवक का सिर धड़ से अलग होकर काफी दूर जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठोरी मोड़ निवासी विनोद चौधरी का पुत्र विवेक चौधरी (17 वर्ष) अपनी दुकान पर मौजूद था। दोपहर लगभग 1 बजे, जब विवेक का बड़ा भाई जयराम चौधरी एक बाइक में हवा भर रहा था, उसी दौरान विवेक दुकान के भीतर खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी अचानक कंप्रेसर की हवा वाली टंकी तेज धमाके के साथ फट गई।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि विवेक इसकी चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में देख परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सघन जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे ठोरी मोड़ क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.