जहांगीराबाद: किसान के बेटे विपिन चौधरी ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 538वीं रैंक हासिल कर बने आईएएस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के होनहार और कड़ी मेहनत के दम पर बुलंदियों को छूने की मिसाल पेश करते हुए, कोतवाली क्षेत्र के गांव डूगरा जाट के एक साधारण किसान परिवार के बेटे विपिन चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग UPSC की परीक्षा में 538वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस IAS बनने का सपना पूरा किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के होनहार और कड़ी मेहनत के दम पर बुलंदियों को छूने की मिसाल पेश करते हुए, कोतवाली क्षेत्र के गांव डूगरा जाट के एक साधारण किसान परिवार के बेटे विपिन चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग UPSC की परीक्षा में 538वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस IAS बनने का सपना पूरा किया है। इस सफलता की खबर मिलते ही समूचे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और विपिन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विपिन चौधरी, किसान राजेंद्र चौधरी और मंजू देवी के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बीच पले-बढ़े विपिन शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिले में टॉप किया था और देहरादून डिवीजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ₹1 लाख का चेक और लैपटॉप देकर सम्मानित किया था, साथ ही 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस पर राजपथ (नई दिल्ली) में उन्हें विशेष मेडल से भी नवाजा गया था।

अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बीके पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को देते हुए विपिन ने साबित कर दिया कि पक्के इरादे हों तो ग्रामीण परिवेश और साधारण पृष्ठभूमि बाधा नहीं बनती। कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा, निदेशक ललित शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. रीता शर्मा ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

बधाई देने वालों में कुलदीप चौधरी, नाहर चौधरी, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पीयूष चौधरी, सुनील चौधरी, सुभाष चौधरी और करणवीर चौधरी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि विपिन भविष्य में अपनी प्रशासनिक सेवा से समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.