महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सौरहाखास गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सौरहाखास गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति मुर्तजा 25 ने वारदात के एक दिन बाद शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब 2 बजे उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया।

घटनाक्रम के अनुसार, मुर्तजा और उसकी पत्नी नजमा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतका की मां आयशा खातून ने बताया कि डेढ़ साल पहले हुई इस शादी के बाद से ही नजमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे, जब नजमा अपनी मां के साथ ससुराल से अपना सामान लेने आई थी, तभी आक्रोशित मुर्तजा ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया था।


शुक्रवार को सूचना मिलते ही सीओ अनिरुद्ध कुमार और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसने गिरफ्तारी के डर और ग्लानि के चलते खुदकुशी कर ली। इस दोहरी दुखद घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026























