औरैया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर औरैया जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर औरैया जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
दो पालियों में होगी परीक्षा, 6,816 अभ्यर्थी पंजीकृत
जिला प्रशासन के अनुसार, यह परीक्षा दो दिनों तक चार पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इन केंद्रों पर कुल 6,816 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशनों को भी निर्देशित किया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षा का कड़ा पहरा सीसीटीवी और मजिस्ट्रेट तैनात
नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता रोडमैप तैयार किया है।
सीसीटीवी निगरानी सभी 8 केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जो सचल दल के साथ केंद्रों का सघन निरीक्षण करेंगे।पुलिस ने स्थानीय होटल संचालकों को सचेत किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के रुकने पर तुरंत सूचना दें।
नकल माफियाओं पर विशेष नजर
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों और उनके गुर्गों पर पुलिस की विशेष टीम निगाह रख रही है। फर्जी परीक्षार्थी बैठाने या किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026























