बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर क्षेत्र में इन दिनों आलू की खुदाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन बाजार में मिल रहे औने-पौने दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर क्षेत्र में इन दिनों आलू की खुदाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन बाजार में मिल रहे औने-पौने दामों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान अपनी उपज को औने-पौने दाम पर बेचने के बजाय कोल्ड स्टोरेज में भंडारित करने को मजबूर हैं।

वर्तमान में आलू का बाजार भाव 400 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बना हुआ है, जो किसानों की लागत निकालने में भी सक्षम नहीं है। गांव के किसान रमेश, चंद्रपाल, राजेश और रणवीर सिंह मीणा ने बताया कि इस वर्ष पैदावार भी प्रभावित हुई है। प्रति बीघा मात्र 10 से 12 क्विंटल आलू निकल रहा है, जबकि बीज, खाद, सिंचाई और महंगी मजदूरी पर भारी खर्च हो चुका है।
किसानों का कहना है कि कम पैदावार और गिरते दामों ने उनकी आर्थिक कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार से आलू के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित करने की मांग की है, ताकि उन्हें भारी घाटे से बचाया जा सके। यदि जल्द ही कीमतों में सुधार नहीं हुआ, तो क्षेत्र के किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















