औरैया
औरैया जनपद के केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना औरैया के सहायल ग्राम पंचायत में विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना औरैया के सहायल ग्राम पंचायत में विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। गाँव में हर घर जल पहुँचाने का दावा तो किया गया, लेकिन नलों में टोंटियां न होने के कारण चौबीसों घंटे पेयजल की बर्बादी हो रही है, जिससे गाँव की गलियाँ अब तालाब का रूप ले चुकी हैं।
सड़कें बनीं ‘टापू’, कीचड़ से राहगीर बेहाल
ग्रामीणों का आरोप है कि गलियों के बीचों-बीच लगातार पानी बहने से चारों तरफ कीचड़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। नलों में पानी रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते कीमती पेयजल नालियों में बह रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद शुक्ला, हरिओम पोरवाल और अशोक पोरवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत जल विभाग के कर्मचारियों से की, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि समस्या कब ठीक होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
सरकारी धन और संसाधन की बर्बादी
एक तरफ जहाँ सरकार जल संरक्षण के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं सहायल में विभाग की बेरुखी से सरकारी धन और प्राकृतिक संसाधन दोनों की खुलेआम बर्बादी हो रही है। सुशील शुक्ला और शरद दुबे जैसे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टोंटियां नहीं लगाई गईं, तो वे उच्चाधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराकर आंदोलन को मजबूर होंगे।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026





















