आजमगढ़: अज्ञात कारणों से लगी आग, 20 बीघा गन्ने की फसल राख

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के कोटे के पूरवा गांव में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के कोटे के पूरवा गांव में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। यहाँ अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से 20 बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

इस हादसे से क्षेत्र के करीब 10 किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर सर्विस की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे किसानों में काफी रोष है। अंततः ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद खुद ही आग पर काबू पाया, वरना नुकसान और भी बढ़ सकता था। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

 

Voice Of News 24