महराजगंज: परतावल में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट सीज, चौकी प्रभारी की चेतावनी नियम तोड़ा तो होगी जेल

परतावल

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौकी पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार को गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सड़क पर एक बुलेट मोटरसाइकिल तेज पटाखे जैसी आवाज करती हुई गुजरी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया। जांच में पाया गया कि बाइक में कंपनी का साइलेंसर हटाकर अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था, जो यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है।

ध्वनि प्रदूषण पर सख्त एक्शन चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल लोगों को डराती है, बल्कि भारी ध्वनि प्रदूषण भी फैलाती है। इससे बीमारों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वाहन चालकों से अपील पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि वे अपनी बाइकों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन न कराएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

बुलंदशहर: मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान और ठेकेदार को काम रोकने पर किया मजबूरhttps://t.co/115qniJXxe

— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 24, 2026
Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.