डिबाई में गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट: बुलेटप्रूफ जैकेट में मुस्तैद पुलिस, चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए डिबाई पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए डिबाई पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों और संवेदनशील इलाकों में ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस बल बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर पूरी मुस्तैदी के साथ संदिग्धों पर पैनी नजर रख रहा है।

कोतवाली प्रभारी ने संभाली कमान
कोतवाली प्रभारी रवि रतन स्वयं भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। उनके निर्देशन में दौलतपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने भी अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

वाहनों की जांच और काली फिल्म पर कार्रवाई

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट की बारीकी से पड़ताल की गई। विशेष सुरक्षा निर्देश के तहत गाड़ियों के शीशों पर लगी काली फिल्मों को मौके पर ही उतरवाया गया। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे चेकिंग के दौरान सहयोग करें और अपने पहचान पत्र साथ रखें। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि राष्ट्रीय पर्व को पूरी गरिमा और सौहार्द के साथ मनाया जा सके। पुलिस की इस मुस्तैदी ने स्थानीय जनता के बीच सुरक्षा के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.