बुलंदशहर: धर्मपुर धीमहि में नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, स्कूल के पास गंदगी का अंबार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गांव धर्मपुर (धीमहि) में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से ग्रामीणों का बुरा हाल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गांव धर्मपुर (धीमहि) में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से ग्रामीणों का बुरा हाल है। गांव के किनारे और सरकारी स्कूल के समीप बहने वाले नाले की वर्षों से सफाई न होने के कारण यहाँ गंदगी का विशाल अंबार लग गया है। इस समस्या से न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

स्कूल जाने से कतरा रहे मासूम

सरकारी स्कूल के ठीक बगल में जमा गंदे पानी और कचरे से उठने वाली भीषण दुर्गंध के कारण बच्चों ने स्कूल जाना कम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बदबू इतनी तेज है कि स्कूल परिसर में बैठना दूभर है। इसके अलावा, झाड़ियों और कचरे के ढेर से जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांप निकलकर स्कूल व घरों में घुस रहे हैं, जिससे बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है।

प्रधान ने झाड़ा पल्ला, ग्रामीण आक्रोशित

ग्रामीणों ने जब इस विषय में ग्राम प्रधान विनोद कुमार से बात की, तो उन्होंने बजट का अभाव बताते हुए सफाई कराने में असमर्थता जताई है। वहीं, धर्मपुर-चौड़ाई मार्ग से गुजरने वाले बुजुर्गों और राहगीरों का कहना है कि वर्षों से नाले की सुध नहीं ली गई है।

ग्रामीणों—गौरव सिंह, राजेंद्र, सतपाल सिंह, थोड़ी सिंह, धनमान सिंह, अनोखेलाल, चंद्रपाल, बिनानी सिंह, चमन सिंह और संजू सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.