डिबाई: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटे विधायक चंद्रपाल सिंह, बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को धरातल पर उतरे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने के लिए डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को धरातल पर उतरे। उन्होंने राजघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 126 और 127 सहित क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और बीएलए-2 के साथ बैठक कर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करें।

लोकतंत्र की मजबूती पर जोर

विधायक चंद्रपाल सिंह ने बूथों पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “एक-एक वोट का महत्व लोकतंत्र की आधारशिला है। कोई भी पात्र नागरिक पंजीकरण से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन और कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रपत्रों में संशोधन और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर संपन्न करें।

उपस्थिति: इस अवसर पर लक्ष्मेंद्र तिवारी, भाजपा नेता नील भारद्वाज, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद शर्मा, सुशील शर्मा, शिवम शर्मा, बूथ अध्यक्ष विजय, घनश्याम निषाद और रमेश शर्मा सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.