मऊ
मऊ जनपद के डूडा कार्यालय में तैनात एक इंजीनियर को पुलिस ने अपनी ही सहकर्मी के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के डूडा कार्यालय में तैनात एक इंजीनियर को पुलिस ने अपनी ही सहकर्मी के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में वादे से मुकरने का गंभीर आरोप है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता द्वारा थाना सरायलखंसी में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, आरोपी अंकित सिंह ने वर्ष 2023 में उसे शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लंबे समय तक शोषण करने के बाद जब आरोपी ने विवाह करने से स्पष्ट इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
पुलिसिया कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायलखंसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह (पुत्र रमेश कुमार सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का विवरण: मूल रूप से जनपद चंदौली के कोरारी निवासी अंकित, पिछले 5 वर्षों से मऊ डूडा कार्यालय में सीएलटीसी (CLTC) के पद पर कार्यरत था।
मऊ: अस्पताल में फिल्मी अंदाज में लूट, गार्ड को बंधक बना ले गए 17 लाख की डायलिसिस मशीनhttps://t.co/15BEArMjqT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026



















