गैसड़ी : हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन, एकता और सनातन मूल्यों के संरक्षण का दिया संदेश

गैसड़ी

बलरामपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 292 गैसड़ी स्थित गैसड़ी बाजार में ‘सकल हिन्दू समाज’ के तत्वावधान में “हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज” का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 292 गैसड़ी स्थित गैसड़ी बाजार में ‘सकल हिन्दू समाज’ के तत्वावधान में “हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सामाजिक समरसता और एकजुटता का परिचय दिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रवि शंकर सिंह कुलपति, माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर एवं मुख्य वक्ता राजकिशोर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धाभाव के साथ भारत माता की आरती की।

मुख्य वक्ता राजकिशोर ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि सनातन धर्म सबको साथ लेकर चलने का संदेश देता है। उन्होंने जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

डॉ. रवि शंकर सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन हमारी संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण व जागरण का एक सशक्त माध्यम है।

समरसता भोज में दिखा एकता का भाव सम्मेलन के पश्चात आयोजित समरसता भोज में सभी लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जो समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाने की दिशा में एक प्रभावी कदम रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है।इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सकल हिन्दू समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.