महराजगंज: घुघुली में चोरों का तांडव, पुलिस चौकी के सामने से बुलेट समेत दो बाइक पार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घुघुली

महराजगंज जनपद के घुघुली थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघुली थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। सनसनीखेज बात यह है कि एक चोरी पुलिस चौकी के ठीक सामने से हुई है। इन घटनाओं के बाद से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।

पुलिस की नाक के नीचे से चोरी हुई बुलेट

पहली घटना नगर पंचायत घुघुली के वार्ड नंबर 06 की है। यहाँ के निवासी आकाशदीप गाडिया की डार्क ग्रे रंग की बुलेट बाइक (UP 56 AY 1809) पुलिस चौकी के पास खड़ी थी। चोरों ने 9 और 10 जनवरी की दरम्यानी रात इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक ले जाते साफ दिख रहे हैं।

नौरंगिया रोड से पल्सर गायब

चोरी की दूसरी वारदात नौरंगिया रोड पर राजेश गुप्ता के मकान के सामने हुई। यहाँ से चोरों ने एक पल्सर बाइक (UP 57 BK 1403) चुरा ली। शनिवार सुबह जब दोनों मालिकों को वाहन गायब मिले, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी फुटेज में खुलासा: कैसे हुई चोरी?

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरी का तरीका देखकर लोग दंग हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चोर ने पहले बड़ी सफाई से बाइक का हैंडल लॉक तोड़ा। चबूतरे पर खड़ी बाइक को सड़क पर उतारा और फिर अपने एक अन्य साथी की मदद से बाइक को खींचते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

रात्रि गश्त पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

नगर चौकी के ठीक सामने से बाइक चोरी होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने रात्रि गश्त और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने मांग की है कि नगर में निगरानी बढ़ाई जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.