महराजगंज:विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारी में उमड़ा जनसैलाब, भिटौली में निकली भव्य बाइक रैली

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी 11 जनवरी, रविवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले सकल हिंदू समाज के विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में भिटौली क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी 11 जनवरी, रविवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले सकल हिंदू समाज के विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में भिटौली क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में उमड़े जनसैलाब ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय और उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर कर दिया।
बाइक रैली का शुभारंभ भिटौली चौकी से हुआ, जो धर्मपुर भैंसा पुल तक पहुंची और पुनः उसी मार्ग से लौटते हुए भिटौली चौकी पर संपन्न हुई। रैली के दौरान भारत माता की जय, गौ माता की जय, सनातन धर्म की जय, जय श्रीराम, वंदे मातरम्, बटेंगे तो कटेंगे जैसे गगनभेदी नारों से भैंसा पुल से लेकर भिटौली चौकी तक का पूरा इलाका गूंज उठा।

रैली में लहराते केसरिया ध्वज धर्म और एकता का प्रतीक बनकर वातावरण को और भी ऊर्जावान बनाते नजर आए।
इस अवसर पर हिंदू नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने कहा कि
“सभी हिंदू भाई-भाई हैं। हमारी दीक्षा हिंदू समाज की रक्षा और एकता के लिए है। समाज के सभी वर्ग समान हैं और हमें संगठित होकर सनातन धर्म की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए।”
वहीं जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार ने कहा कि
“अनेकता में एकता ही हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। सर्व हिंदू समाज के हित में निरंतर कार्य करना हम सभी का दायित्व है।”
बाइक रैली में अशोक जायसवाल, दीपू तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, राजू जायसवाल, ओसियर यादव, सनी निषाद, कृष्ण रौनियार सहित सकल हिंदू समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, जोश और धर्म के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
बाइक रैली के माध्यम से 11 जनवरी को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनजागरण और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]